फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A girl died after falling into a pot full of hot water and suffering burn injuries.

Barabanki News: गर्म पानी से भरे बर्तन में गिरने से झुलसी बच्ची की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A girl died after falling into a pot full of hot water and suffering burn injuries.
बाराबंकी। गर्म पानी से झुलसी कस्बा निवासी संजय गुप्ता की सात वर्षीय पुत्री वैष्णवी की लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को बच्ची का शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार शिव प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। परिजन की नाराजगी को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी बल भी तैनात कर दिया गया है। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने परिजन से बातचीत के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

वैष्णवी शिवप्रसाद की दुकान से समान लेने गई थी। इसी दौरान पनीर से निकल गर्म पानी से भरे बर्तन में गिरकर वह झुलस गई थी। मृत बच्ची के बाबा राजू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन पहले दुकानदार पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया था। बाबा का आरोप है कि दुकान तक जाने के लिए सकरा रास्ता है। उसी में पनीर बनाने का काम भी किया जाता है। ऐसे में जब उनकी पौत्री लौट रही थी, तो खोवा बना रहे कर्मचारी का हाथ लग जाने से वह गर्म पानी के बर्तन में गिरी पड़ी थी। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया की दुकानदार पर मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


रंग-गुलाल लगाया, मिठाई खिलाकर दी अंतिम विदाई
माता-पिता की इकलौती संतान सात वर्षीय वैष्णवी गुप्ता पढ़ने में काफी तेज थी। वह एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। वह इंस्टाग्राम पर बेहतरीन रील भी बनाती थी। उसकी मौत की सूचना पर सभी ने सोशल मीडिया पर रील लगाकर उसे याद किया। अंतिम संस्कार से पहले मां ने अपनी बेटी को रंग गुलाल लगाने के बाद उसे मिठाई खिलाकर विदाई दी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर हर किसी की आंख नम हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed