फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A flood of devotion will surge in the court of Lodheshwar Mahadev

Barabanki News: लोधेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A flood of devotion will surge in the court of Lodheshwar Mahadev
रामनगर (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी महादेवा में प्रसिद्ध सावन मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 जुलाई को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार पर यहां शिवभक्तों का जनसैलाब जुटेगा। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक से हर मनोकामना पूरी होती है। इसी कारण दूर दराज से लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने महादेवा पहुंचते हैं।
विज्ञापन

महादेवा धाम का यह सावन मेला न सिर्फ शिव भक्ति, श्रद्धा का संगम है, बल्कि यहां शिवभक्तों का विश्वास हर साल नई आस्था के साथ हिलोरें मारता है। महादेवा के लोधेश्वर महादेव की नगरी एक बार फिर भक्ति की ज्योति से आलोकित होने को तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। हर सोमवार भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की रणनीति तैयार कर ली है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वालंटियर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सावन के सोमवार का आध्यात्मिक महत्व : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस व्रत और पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख-शांति, आरोग्यता और ऐश्वर्य का वरदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed