{"_id":"58b31c934f1c1b2e02831025","slug":"a-fire-burned-in-shed-baggage","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग नकदी व सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग नकदी व सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में रायबरेली मार्ग के निकट छप्पर में आग लगने से गरीब परिवार आश्रयहीन हो गया। अग्नि शमन दस्ते के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया लेकिन छप्पर व उसके नीचे रखा 25 हजार का सामान व छह हजार की नकदी जल गई।
रविवार की दोपहर को कस्बे के रायबरेली मार्ग के निकट रईस पुत्र मुन्ने के छप्पर में आग लग गई। समीप मौजूद कई लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना के लिए फोन किया लेकिन आग बुझाने कोई नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगो नल से पानी भर कर किसी तरह से आग को बुझाया।
कबाड़ का काम करने वाले रईस अपनी पत्नी व चार बच्चो के साथ दीवार पर छप्पर रख कर रहता है। आग से इसका पूरा आशियाना ही उजड़ गया है। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बताया कि आग से गृहस्थी छह हजार रुपए की नकदी व 25 हजार रुपये का सामान क्राकरी आदि जल कर नष्ट हो गई। एसडीएम ने आग लगने की सूचना से इन्कार किया है उन्होंने कहा जांच कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।