फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A dozen rivers at risk

एक दर्जन नदियों का अस्तित्व खतरे में

Sat, 09 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 09 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
A dozen rivers at risk
बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र मेें बहरौली के पास प्रापर्टी डीलरों द्वारा पाटी गई सूखी पड़ी रेठ नदी - फोटो : अमर उजाला
जनपद में एक-दो नहीं, छोटी व बड़ी नदियों को मिला कर करीब एक दर्जन नदियां हैं। इनमें से कई नदियां तो अप्रैल में ही सूख गई हैं तो घाघरा व गोमती नदियों का जलस्तर काफी कम हो गया है।
विज्ञापन


रेठ व कल्याणी नदी में भी पानी नाम मात्र का ही बचा है। कई जगहों पर तो रेठ नदी सूख भी गई है। यह सब नदियाें पर अतिक्रमण के चलते हो रहा है जिससे जिले में पानी का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन



जनपद में नदियों का संजाल बिछा हुआ है। इनमें घाघरा, गोमती, चौका, कल्याणी, संखिनी, रारी, रेठ, जमुनिया, सुमली व ज्योरी नदियां प्रमुख हैं। इसमें से घाघरा, गोमती व चौका नदी को छोड़ अन्य सभी नदियों का उद्गम जिले की किसी न किसी झील से ही है। लेकिन वर्तमान में ज्यादातर छोटी नदियां सूख चुकी हैं। कुछ नदियां तो नाले की शक्ल ले चुकी हैं तो रेठ नहीं भूमाफिया की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में कई नदियां सूख रही हैं। कई जगहों पर अतिक्रमण हैं तो कुछ जगहों पर प्रॉपर्टी डीलरों ने कब्जा कर रखा है लेकिन प्रशासन इन पर कार्रवाई करने और उनका अस्तित्व बचाने को गंभीर नहीं है। समाजसेवियों को सहयोग लेकर पिछले दस सालों में ऐसा कोई अभियान नहीं चला जिससे नदियों को बचाने में मदद मिले

जिले की नदियों पर जहां भी अतिक्रमण किया जा रहा है। उसे हटाया जाएगा। जो भी प्रॉपर्टी डीलर इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। लोकल नदियों को बचाने के अभियान चलाया जाएगा। - अजय यादव, जिलाधिकारी


जिले में चार प्रमुख घाघरा, कल्याणी, रेठ और गोमती नदियां हैं। इस बार बारिश कम होने की वजह से इनमें पानी काफी कम हो गया। नदियों में पानी छोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेठ नदी को छोड़ दिया जाए तो अन्य किसी नदी पर अवैध कब्जे की जानकारी नहीं है।  - वीके यादव, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed