फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A bridge will be built on the Gomti River at a cost of Rs 32.31 crore.

Barabanki News: गोमती नदी पर 32.31 करोड़ से बनेगा पुल

Tue, 14 Apr 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Gomti River at a cost of Rs 32.31 crore.
बाराबंकी। बाजपुरा घाट से टीकाराम धाम को जोड़ने के लिए गोमती नदी पर पुल बनाया जाएगा। विधायक दिनेश रावत मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना कर पुल का शिलान्यास करेंगे।इस पुल की लागत 32.31 करोड़ रुपये होगी। पुल 19 पिलर पर 197.08 मीटर लंबा होगा।
विज्ञापन

गोमती नदी किनारे बाबा टीकाराम तपोस्थली पर साप्ताहिक मेला लगता है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। नदी के उत्तर में असंद्रा क्षेत्र के कई दर्जन गांव के लोगों को परेशानी होती है। किसानों को भी अपने खेतों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

डेढ़ दशक पहले बेहटा व बाजपुरा गांव के लोगों ने पुल की मांग को लेकर आंदोलन किया था। उन्होंने एक पखवाड़े तक जल अनशन भी किया था। इन आंदोलनों के बाद पीपा पुल का निर्माण हुआ था। हालांकि, यह पीपा पुल साल में मात्र छह माह ही आवागमन की सुविधा देता था। विधायक दिनेश रावत की मांग पर शासन ने इस पुल के निर्माण को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed