फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पत्नी से खफा युवक ने लगाई आग

पत्नी से खफा युवक ने लगाई आग

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी (ब्यूरो)। पत्नी से झगड़ा कर एक युवक ने शुक्रवार दोपहर खेत में बने ट्यूबवेल पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। शोर सुनकर परिवारीजन व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजाईपुर निवासी जयसिंह (26) पुत्र राम सागर की अपनी पत्नी से पटरी नहीं खाती थी। शुक्रवार को घरेलू विवाद को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिस पर जय सिंह नाराज होकर दोपहर गांव के बाहर खेत पर चला गया। वहां उसने ट्यूबवेल की कोठरी में खुद को बंद कर लिया और केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर परिवारीजन व ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाने की कोशिश की, तब तक जय सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। झुलसे युवक के चचेरे भाई रमेश वर्मा ने बताया कि , जय नशे का आदी है जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। जयसिंह के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed