{"_id":"125-92372","slug":"Barabanki-92372-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक में मिला मालिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक में मिला मालिक का शव
Barabanki
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर सड़क किनारे टाटा मैजिक में उसी के मालिक का शव पड़ा मिला। टाटा मैजिक की बैट्री, एक पहिया व मृतक के जेब से नकदी गायब है। ग्रामीणों ने लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि, मृतक के भाई ने थाने पर अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढपालिन पुरवा बिंदौरा निवासी शैल प्रताप शुक्ला (40) पुत्र छोटेलाल शुक्ल की टाटा मैजिक सवारी गाड़ी थी जिससे वह खुद रामनगर से बाराबंकी सवारी ढोता था। शुक्रवार भोर बिंदौरा से सआदतगंज मार्ग पर खड़ी टाटा मैजिक के अंदर सीट पर शैल प्रताप का शव पड़ा मिला जिस दशा में उसका शव मिला उसे देखकर हर ग्रामीण लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रहा है। हालांकि, शव पर किसी तरह के चोट का जाहिरा निशान नहीं मिला है, लेकिन टाटा मैजिक की बैट्री, एक पहिया व उसके पास से नकदी गायब है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस व उसके परिवारीजनों को शव मिलने की सूूचना दी। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली तो उसके पास से उसका मोबाइल ही बरामद हो सका।थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय का कहना है कि, प्रथम दृष्टया युवक की मौत शराब पीने से हुई है।