फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नौकर देश का मालिक, किसानों को कोई पूछता नहीं : राज्यपाल

नौकर देश का मालिक, किसानों को कोई पूछता नहीं : राज्यपाल

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। कृषि की नई तकनीक के बारे में वैज्ञानिक व प्रगतिशील किसान मिलकर शोध करें। इससे आम किसानों तक नई तकनीक व जानकारी आसानी से पहुंच सकेगी। बुधवार को यह बात सूबे के राज्यपाल राम नाईक जैदपुर क्षेत्र के दौलतपुर गांव में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कृषक तकनीकी हस्तानांतरण सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, नौकर देश का मालिक बन जाता है, लेकिन किसानों को कोई पूछता तक नहीं। खेती करने वाले किसानों को अपना स्वाभिमान बनाए रखना चाहिए, क्योंकि किसान देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। किसानों को उपज का समर्थन मूल्य न मिलने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि, यह सरकारों की जिम्मेदारी है कि, वह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिले। खेती में सुधार की जरूरत है और सुधार हो भी रहा है बस इसको गति देने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान रामसरन को खेती का जादूगर बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि, यह शोध कर खेती करते हैं, इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, एक टीम बनाई जाए और इस तरह की खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा दिया जाए। कुछ लोग अपनी प्रगति को छिपाकर रखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ज्ञान ऐसी चीज है, जो बांटने से और बढ़ता है। कहावत है कि, उत्तम खेती, मध्यम व्यापारी और कनिष्ठ नौकरी, लेकिन अब इसके विपरीत हो रहा है। नौकरी करने वाला देश चला रहा है और किसान को कोई पूछता नहीं है, जबकि देश का पेट किसान भर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि, 1950 में देश की आजादी 36 करोड़ थी। उस समय अनाज का आयात करना पड़ता था। आज देश की आबादी 127 करोड़ हैं हमारा किसान इस आबादी का पेट भी भर रहा है और अपना उत्पाद दूसरे देशों को भी भेज रहा है। ये किसानों का पराक्रम है। देश का किसान देश की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि, किसानों को यदि घोषित समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है तो यह दोनों सरकारों को देखना चाहिए। बिजली में सुधार की जरूरत है, लेकिन ये इतनी जल्दी नहीं होगा इस दिशा में कार्य चल रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रामसरन ने राज्यपाल को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के कुलपति हसीब अख्तर, निदेशक सीपी जोशी, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी कुलदीप नरायन, एसडीएम सदर गरिमा स्वरूप, डीपी सिंह, प्रभाकांत अवस्थी, जयप्रकाश गुजरात से आए किसान केतन पटेल, हरियाणा से आए किसान केवल भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed