{"_id":"125-87612","slug":"Barabanki-87612-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सांड़ की लड़ाई में मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सांड़ की लड़ाई में मासूम की जान गई
Barabanki
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी (ब्यूरो)। दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते एक घर में घुस गए। घर के अंदर चारपाई पर सो रही मासूम को साड़ ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते तभी उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान व परिवारीजनों द्वारा शव का पंचनामा भर दफना दिया गया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनामऊ निवासी जलील की पांच वर्षीय पुत्री रुखशार गुरुवार दोपहर घर के अंदर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते घर के अंदर जा घुसे और चारपाई पर सो रही मासूम को रौंद दिया। घायल बालिका को उसके पिता जलील उपचार के लिए ले जाते कि पुत्री ने उसकी गोद में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अब्दुलहई व परिवारीजनों द्वारा शव का पंचनामा भर दफना दिया गया।
विज्ञापन