{"_id":"125-87469","slug":"Barabanki-87469-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए शहीद पुष्पचक्र चढ़ा दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए शहीद पुष्पचक्र चढ़ा दी श्रद्धांजलि
Barabanki
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के दिवंगत पुलिसकर्मियाें को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने शहीदों को सलामी दी और पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद डीजीपी का संदेश को पढ़कर पुलिस स्मृति दिवस का महत्व बताया। कहा कि वर्ष 1956 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों द्वारा दी गई कुर्बानी के मद्देनजर शहीद दिवस मनाया जाता है। कर्तव्य का निर्वाह्न करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर याद किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियाें ने शहीदों की शान में परेड कर सलामी दी। इस अवसर पर एएसपी कुलदीप नारायण, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ बलरामाचारी दुबे समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन