{"_id":"125-87414","slug":"Barabanki-87414-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण के केसीसी खाते से हड़पे 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण के केसीसी खाते से हड़पे 10 हजार
Barabanki
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। एक जालसाज ने अपने साथी के साथ मिलकर एक किसान के एजीबी भानमऊ में केसीसी खाते से साढ़े दस हजार रुपये निकाल लिए। जालसाज ने जब किसान को बैंक पासबुक वापस की तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
जैदपुर थाना के ग्राम अबहीपुर निवासी लक्ष्मीनरायन पुत्र ठोढे का आर्यावर्त ग्रामीण बैंक भानमऊ शाखा में केसीसी का खाता है। लक्ष्मी नरायन ने बताया कि उसने 8 मार्च 2010 को बैंक से दस हजार रुपये का कर्ज लिया था। यह खर्च मय ब्याज के `14,300 रुपये 6 जून 2013 को बैंक को वापस कर दिया। लक्ष्मीनरायन के पास पैसा जमा पर्ची की रसीद भी है। लक्ष्मी का आरोप है कि मेरा पड़ोसी संजय वर्मा अपने साथी कल्लू निवासी पक्कापुरवा के साथ उसके पास आया। कल्लू ने अपने को बैंक का कैशियर बताया और केसीसी की पासबुक मांगी। साथ ही सादे कागज पर दो हस्ताक्षर लिए और चले गए। कई बार पासबुक मांगी लेकिन संजय व कल्लू ने पासबुक वापस नहीं की। ग्राम तेजवापुर निवासी फकीरे वर्मा 9 अक्टूबर 2014 को लक्ष्मीनरायन की बैंक पासबुक वापस कर गया। लक्ष्मी नरायन ने बताया कि उसे जानकारी हुई कि बैंक से साढ़े दस हजार रुपये कर्ज निकाले गए हैं। शिकायत लेकर वह बैंक गए लेकिन वहां पर सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में शाखा प्रबंधक केपीएस चौहान का कहना है कि खातों का रिनीवल हो रहा है। एक साल पूरा होने वाले खाते से जारी ऋण जमा कर उसी दिन नया ऋण जारी किया जा रहा है। उनके खाते में भी ऐसा ही किया गया है। लक्ष्मी नरायन ने अभी तक कोई ऋण जमा नहीं किया है।