फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कोतवाल से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

कोतवाल से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी (ब्यूरो)। शहर में धनोखर से घंटाघर मार्ग पर ठेला लगाने वाले एक दुकानदार की शहर कोतवाल द्वारा पिटाई करने के विरोध में नाराज व्यापारियों ने धनोखर मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। व्यापारी कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे थे। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। एएसपी कुलदीप नरायन के इस आश्वासन के बाद कि दीवाली तक किसी भी दुकानदार को परेशान नहीं किया जाएगा, व्यापारी
विज्ञापन

शांत हुए।
शहर में धनोखर से घंटाघर मार्ग पर यहां के ही रहने वाले अशोक ठेला लगाकर अपनी दुकान लगाते हैं। शुक्रवार की रात कोतवाल मोहन वर्मा शहर में गश्त कर रहे थे। आरोप है कि कोतवाल ने बेवजह अशोक की यह कहते हुए जमकर पिटाई कर दी कि उसने अपना ठेला सड़क पर खड़ा किया है। इस बात से नाराज अन्य व्यापारी अशोक के समर्थन में उतर आए और धनोखर मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, बाराबंकी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, रविनन खंजाची, राजेश गुप्ता, मनोज जायसवाल, कपिल जायसवाल, संतोष, राजन आदि व्यापारी शहर कोतवाल को हटाने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाल व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास करते दिखे। कोतवाल मोहन वर्मा ने व्यापारियों के आरोप को बेबुनियाद बताया है। एएसपी कुलदीप नरायन मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता कर समझाने बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed