{"_id":"125-87076","slug":"Barabanki-87076-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट ने महिला से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट ने महिला से की छेड़छाड़
Barabanki
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे एक फार्मासिस्ट ने इलाज कराने आई एक नवविवाहिता से छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के साथ आए परिवारीजनों ने इमरजेंसी में ही जमकर हंगामा किया व पुलिस से शिकायत कर आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने फार्मासिस्ट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने की बात कही है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एक नवविवाहिता शहर के एक मोहल्ले में रहती है। मंगलवार की शाम महिला को कान व गले में दर्द हो रहा था। इस पर वह अपने पति व भांजी के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आई थी। आरोप है कि इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे फार्मासिस्ट सुधीर निगम महिला की नब्ज पकड़ने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता व उसके साथ रही भाजी ने विरोध किया तो फार्मासिस्ट उन दोनों को धमकाने लगा। घटना के समय पति दवाई लेने के लिए बाजार गया था। पति के वापस आने पर पीड़िता ने यह बात बताई। इस पर परिवारीजनोें ने अस्पताल की इमरजेंसी में ही हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पहुंचे डॉक्टरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया। पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ मंगलवार रात कोतवाली पहुंचकर आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली के एसएसआई अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।