फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   महिलाएं करेंगी अपने ‘चांद’ का दीदार

महिलाएं करेंगी अपने ‘चांद’ का दीदार

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आज के मॉडर्न जमाने में भी करवा चौथ मनाने को लेकर पीढ़ी अंतराल के बावजूद कोई खास बदलाव नहीं आया है। रिश्तों और पुरानी परंपराओं को सहेजने में नई पीढ़ी भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आधुनिकता का बदलाव जरूर है, लेकिन संस्कृति और परंपराओं को निभाने की पूरी ललक नव विवाहिताओं में साफ दिखाई देती है। मगर इस बार नव विवाहिताएं करवा चौथ का व्रत नहीं रख सकेंगी। मानस मर्मज्ञ पंडित प्रमोद पाठक ने बताया कि शुक्र श्रंगार व सौभाग्य का स्वामी होता है। इस समय शुक्र अस्त है, इसलिए नव विवाहिताएं करवा चौथ का व्रत नहीं रह सकेंगी। इसके अलावा करवा चौथ का निरंतर व्रत कर रहीं सुहागिनों का उत्साह पहले जैसा ही है। उन्होंने करवा चौथ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

हर सुहागिन की करवा चौथ व्रत को लेकर तमाम कल्पनाएं होती हैं, लेकिन जिले में ऐसी कई विवाहिताएं हैं जिनके पति नौकरी करने के कारण परदेश या फिर दूसरे शहर में हैं। ऐसे में करवा चौथ पति की गैर मौजूदगी में ही मनाना पड़ता है। यह पल पति से जुदाई उनके करवा चौथ का रंग फीका कर देता है। कुरौली निवासी अर्चना के पति का ट्रांसफर आउट ऑफ स्टेशन हो गया। अर्चना बताती हैं कि उन्होंने पति के साथ करवा चौथ पर कई प्रोग्राम बनाए थे। पति भी काफी उत्साहित थे, लेकिन व्यस्तता के कारण वह घर नहीं आ पा रहे हैं। अर्चना का कहना है कि करवा चौथ पर चांद की पूजा के बाद वह मोबाइल पर पति को देखकर व्रत संपन्न करेंगी। लखपेड़ाबाग निवासी सरिता जायसवाल को भी करवा चौथ पर पति से दूर रहना पड़ेगा। उन्होंने ने बताया कि सासू मां ने उनकी खूब तैयारी करवाई है। गहने और साड़ी समेत मेकअप का सामान उन्हें दिलवाया है। कहा कि करवा चौथ पर वह पति से फोन पर बात करेंगी और फोटो देखकर ही व्रत संपन्न करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed