{"_id":"125-85661","slug":"Barabanki-85661-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेप का आरोपी है मदरसों पर अंगुली उठाने वाला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेप का आरोपी है मदरसों पर अंगुली उठाने वाला’
Barabanki
Updated Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम लिए बगैर कहा कि ऐसा शख्स मदरसों को आईएसआई के अड्डे बताने की हिमाकत कर रहा है जो खुद रेप का आरोपी है और सीबीआई ने भी उसेे आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ लाल, पीले कपड़े पहनने से ही कोई संत नहीं हो जाता। नगर विकास मंत्री ने पीएम मोदी व भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में सपा को मिली जीत कौमी एकता की मिसाल है। कहा, कांग्रेस ने यदि लोकसभा चुनाव मेें सपा का साथ दिया होता तो आज नतीजा कुछ और होता। मंगलवार को शहर में नगरपालिका के समीप मुगल दरबार हाल में आयोजित ईद व सद्भावना मिलन समारोह में आजम खां ने कहा कि जो मदरसों पर यह आरोप लगा रहे हैं कि यहां पर देश को बांटने व आईएसआई एजेंटों को बनाने की शिक्षा दी जाती है वह खुद ही देशद्रोही हैं। कहा, आज जो लोग लव जिहाद की बात कह रहे हैं उनको इसके बारे में पता ही नहीं है। उन्होंने ने लव को मोहब्बत व जेहाद को बुराई के खिलाफ संघर्ष बताया। कहा, हिंदुस्तान कौमी एकता का प्रतीक है कोई भी फिरकापरस्त ताकतें देश में एकता व भाईचारे को खत्म नहीं कर सकती है। अपने 40 मिनट के भाषण में आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि वह आज इतने बडे़ अंतर्यामी हो गए हैं जो भविष्य की बातों को पहले ही जान लेते है। कहा था स्विस बैंक का काला धन आने वाला है अब सिर्फ विदेशाें का दौरा कर देशवासियों को सपने दिखा रहे है।
विज्ञापन