फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लूट के प्रयास में बुजुर्ग की हत्या

लूट के प्रयास में बुजुर्ग की हत्या

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लूट के इरादे से घर में घुसे कुछ लोगों ने क्षेत्र के गांव रबड़हिया में गुरुवार रात सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग व उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए। बुजुर्ग का गला रेतकर मार डाला जबकि पत्नी को मरणासन्न कर दिया। बचाने में वृद्ध दंपती की पौत्री भी जख्मी हो गई। गंभीर हालत में वृद्धा को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। वृद्धा व बालिका से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से वारदात मेें शामिल चाकू भी बरामद हो गया है। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रबड़हिया निवासी साहबदीन (65) पुत्र स्व. कमाख, पत्नी तारावती (62) और पौत्री शेष कुमारी (8) के साथ गुरुवार रात गांव के बाहर स्थित अपनी कुटिया में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने साहबदीन व उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। साहबदीन पर कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद साहबदीन जान बचाकर गांव की ओर भागा और रमेश के घर के पास जाकर गिर गया जहां उसका गला रेत दिया गया। रमेश ने घायल साहबदीन को देख कर शोर मचाया तो अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच मरणासन्न हालत में तारावती भी वहां पहुंची और गिर पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तारावती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया है। बदमाशों से बाबा-दादी को बचाने के प्रयास में शेष कुमारी को भी मामूली चोटें आईं हैं जिसका सीएचसी त्रिवेदीगंज में उपचार कराया गया। घायल तारावती और शेष कुमारी की निशानदेही पर पुलिस ने पड़ोसी गांव पूरे रबड़हिया के छेद्दू, कुठलू व जगप्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब छेद्दू के घर पहुंची तो वह कपड़े उतार रहा था। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने कुटी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। साहबदीन के साले के पुत्र मनोज ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक लाख रुपये के लिए हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि साहबदीन की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने साले के पुत्र राकेश को गोद ले रखा है। वह बाहर रहकर नौकरी करता है। साहबदीन व उसकी पत्नी तारावती गांव के बाहर जगजीवन साहब के कुटी परिसर में अपनी कुटी बनाकर वहीं पर रहते थे और पूजा-पाठ करते थे। साहबदीन की बहू व अन्य पौत्र-पौत्री गांव वाले घर में रहते हैं। गुरुवार की शाम साहबदीन की पौत्री शेषकुमारी भी दादी तारादेवी के साथ सोने के लिए गई थी। करीब पांच दिन पहले साहबदीन ने 19 बिस्वा जमीन बेची थी जिससे उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए थे। इसकी जानकारी ग्राम पूरे रबड़हिया निवासी छेद्दू को थी। छेद्दू ने तकरीबन साढे़ तीन बीघा जमीन साहबदीन से बटाई पर ले रखी थी। उसने साहबदीन से पचास हजार रुपये भी उधार लिए थे। छेद्दू ने साहबदीन को उधारी का पैसा कुछ दिन पूर्व ही वापस किया था। साहबदीन बुधवार को छेद्दू के साथ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक खैराकनकू गए और पचास हजार रुपये बैंक में जमा कर दिए। छेद्दू को लगा कि एक लाख रुपये अभी भी साहबदीन के पास ही हैं। इसके बाद लूट के लिए छेद्दू ने गांव के कुठलू व जगप्रसाद के साथ गुरुवार की रात साहबदीन की कुटिया पर धावा बोला और लूट के प्रयास में साहबदीन की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि मनोज की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुटी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed