फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट में पांच िगरफ्तार

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट में पांच िगरफ्तार

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में गत 15 अप्रैल को एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 3.96 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में चार अमेठी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए एक लाख 25 हजार रुपये, दो तमंचे, दो बाइक व पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। जबकि इनके दो साथी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए हैं। इस काम के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अब्दुल हमीद ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों को बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर सफदरगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर अखिलेश श्रीवास्तव व एक अन्य कर्मचारी बबलू निवासी सफदरगंज बाइक से पेट्रोल पंप के 3 लाख 96 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए शहर आ रहे थे। तभी सागर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। सर्विलांस टीम की मदद से सफदरगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को श्ािनवार की देर रात सफदरगंज के पास ही मंडी समिति के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में अरुण पासी, शैलेंद्र उर्फ जालिम सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा सभी निवासी ग्राम मेढौना थाना मोहनगंज जिला अमेठी व राजू मौर्या निवासी ग्राम आशीषपुर थाना शुक्लबाजार जिला अमेठी और आशाराम श्रीवास्तव निवासी ग्राम बुधनई थाना कोठी जनपद बाराबंकी ने इस घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। एसपी ने कहा कि इनके कब्जे से एक लाख 25 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इनके दो साथी पुलिस पकड़ से दूर है जिनकी तलाश की जा रही है। एएसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार वहीं डीआईजी रेंज ने 10 हजार व पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed