{"_id":"125-69212","slug":"Barabanki-69212-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की भूमि को लेकर पुजारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की भूमि को लेकर पुजारी को गोली मारी
Barabanki
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में यहां के पुजारी पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। रविवार की रात अपने घर जा रहे मंदिर के पुजारी पर बोलेरो सवार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामनगर थाना क्षेत्र के बिलखिया गांव में रामजानकी मंदिर है। इस मंदिर की करीब 60 बीघा जमीन है। मंदिर के मुख्य पुजारी सीताराम दास व उनके शिष्य दिलीप पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी बीबीपुर फतेहपुर और मंदिर के दूसरे पुजारी सियाराम दास के बीच मंदिर की भूमि को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। रविवार की रात दीपावली मनाने के लिए दिलीप बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में खलसापुर गांव के पास बोलेरो सवार कुछ लोगों ने दिलीप पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस घटना में घायल दिलीप को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामनगर अनूप सिंह ने बताया कि इस घटना में सियाराम दास व उनके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन