फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तोगड़िया के जिले में होने की चर्चा ने पुलिस को खूब छकाया

तोगड़िया के जिले में होने की चर्चा ने पुलिस को खूब छकाया

Sun, 25 Aug 2013 05:34 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 25 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या से रविवार को प्रस्तावित चौरासी कोसी परिक्रमा के चलते बाराबंकी में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिले भर में पुलिस शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए जूझती रही। इसी बीच पहले रामसनेहीघाट और फिर देर शाम विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया के शहर में होने की चर्चाओं ने पुलिस को जमकर छकाया। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली व कई घरों में भी जांच की। इससे पूरे दिन राहगीरों को मुसीबतोें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार रात से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था, साथ ही फैजाबाद जाने वाले मार्ग को बंद करने से कोटवा सड़क से लेकर रानीमऊ तक भारी जाम लगा रहा। हैदरगढ़ से भिटरिया होकर फैजाबाद जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। शनिवार दोपहर बाद विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया के आने की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभाकंात अवस्थी, सीओ आनंदवीर सिंह, तहसीलदार संजय सिंह, कोतवाली प्रभारी भोली सिंह चौहान ताला मोड़ पर बने बैरियर पर पहुंचकर तोगड़िया की तलाश में आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। घंटों चली चेकिंग के बाद जब तोगड़िया का पता न चल सका तो सभी अधिकारी लौट आए। प्रशासन हिंदू नेताओं के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर देर शाम शहर में तोगड़िया के होने की चर्चा ने एक बार फिर पुलिस को परेशान किया। देर शाम विहिप के उपाध्यक्ष केके दीक्षित और अनिल अग्रवाल को भी उनके निवासी के पास से बेगमगंज मोहल्ले से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले हैदरगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित व उनके 30 समर्थकों ननकऊ साहू, भूपेंद्र सिंह, अशोक बाबा, चंद्रशेखर सिंह, पप्पू दीक्षित आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र से विहिप जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को अभी अस्थायी जेलों में रखा जाएगा। इसके बाद शासन से जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। देर रात अभी और लोगों को हिरासत में लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed