फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पीड़ित परिवार व डॉक्टर का लिया बयान

पीड़ित परिवार व डॉक्टर का लिया बयान

Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। पीएचसी मोहम्मदपुर खाला गेट पर प्रसव होने के मामले को प्रशासन व सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। बुधवार सुबह तहसीलदार फतेहपुर के साथ सीएमओ पीएचसी मोहम्मदपुर खाला पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार, पीएचसी के डॉक्टर व स्टाफ का बयान लिया। पीएचसी में गंदगी देखकर सीएमओ ने डॉक्टर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर खाला के गेट पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक प्रसव होने के मामले को प्रशासन व सीएमओ ने गंभीरता से लिया। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीआर सिंह व तहसीलदार फतेहपुर अरुण कुमार मिश्र ने पीएचसी पहुंच कर जांच की। सीएमओ ने प्रसूता के पिता राम प्रसाद, मोहल्ले की गीतादेवी पत्नी रामलखन, सुशीला देवी पत्नी त्रिलोकी के अलावा पीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल, फार्मासिस्ट राजेश व एएनएम मीरादेवी के बयान दर्ज किए। राम प्रसाद ने सीएमओ को बताया कि वह मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा से तड़प रही पुत्री को लेकर अस्पताल आया था लेकिन डॉक्टर व एएनएन ने धन की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर डॉक्टर ने प्रसूता को भर्ती नहीं किया और गेट पर ही प्रसव हुआ। अन्य गवाहों ने भी बताया कि प्रसव गेट पर ही हुआ है। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जांच करने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएचसी पर गंदगी देख सीएमओ बिफरे और प्रभारी को फटकार लगाई। जांच के दौरान सीएचसी सूरतगंज के अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed