फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   खसरे का प्रकोप, 48 बच्चे बीमार

खसरे का प्रकोप, 48 बच्चे बीमार

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर तहसील के चार गांवों में खसरे की चपेट में आकर 48 बच्चे बीमार हो गए। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के रोग ग्रसित होने पर गांव में दहशत फैल गई। लोगोें ने स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी तो आनन-फानन डॉक्टरों की टीम ने गांवों में पहुंच कर बच्चों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील की ग्राम पंचायत डूडी समेत उसके मौजा अटिया, पाठकपुरवा व मदरहा में पिछले दो दिनों से कुछ बच्चे खसरे से पीड़ित थे। बुधवार की सुबह अचानक खसरे की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ गई। इन सभी गांवों के 48 बच्चे खसरे की चपेट में आ गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी सिरौलीगौसपुर को दी। इस पर यहां पर तैनात डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ का एक दल इन गांवों में पहुंचा और बीमार बच्चों का इलाज शुरू किया। इन गांवों में सीतासरन की पुत्रियां स्वाती (5) व रिमझिम (9), खुशी (2) पुत्री महंगू, छवि (4) पुत्री संतोष कुमार, विद्या (9) पुत्री अजय शुक्ल, लक्ष्मी (5) पुत्री संतोष शुक्ल, शिवम् (7), विश्राम (3) पुत्रगण गिरधारी, राजू (2) पुत्र छंगालाल, प्रिया (3) पुत्री संजीत, आयुष (5) पुत्र दुर्गेश, राम गोपाल के बच्चे शिवांगी (8), मुस्कान (7) व सूरज (6), कोमल (7) पुत्री विश्वेसर, करन (2) पुत्र सोनू, झगरू के पुत्र निखिल (5) व नितीश (7), रणधीर (10) पुत्र राम मनोहर, आदेश (5) व लक्ष्मी (सात माह) पुत्री दुर्गेश समेत 48 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed