{"_id":"125-51538","slug":"Barabanki-51538-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस
Barabanki
Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई जिसमें चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
मंगलवार सुबह बस अड्डे से टिकैतनगर के लिए निकली रोडवेज की एक अनुबंधित बस मसौली थाना अंतर्गत ग्राम बिंदौरा में अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से गड्ढे में गिर गई। सुबह करीब नौ बजे जिस समय यह हादसा हुआ बस में कुल 22 यात्री सवार थे। जिनमें लखनऊ के गनेशगंज निवासी सुनील दत्त की पत्नी कंचन लता वर्मा, कस्बा इचौली निवासी हेतराम, लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र निवासी सरला पत्नी हरिकांत वर्मा और कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची रोडवेज की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में लाकर उपचार कराया। जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। स्टेशन अधीक्षक लालजी पाठक ने बताया कि इस हादसे में चालक बीपी यादव और परिचालक उपेंद्र बाल-बाल बच गए।