{"_id":"125-47374","slug":"Barabanki-47374-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात जा रहे वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात जा रहे वाहन ने मारी टक्कर
Barabanki
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। बारात के काफिले में जा रहे एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे की कार व बारातियों से भरी बस रोक ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बरात को जाने दिया। उधर गंभीर रूप से घायल एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
हैदरगढ़ कोतवाली अंतर्गत रायबरेली रोड पर शनिवार शाम बारात में जा रहे काफिले के एक वाहन की टक्कर से रायगंज रायबरेली निवासी अजय शर्मा और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछे आ रही दूल्हे की कार व बारातियों से भरी बस को रोक लिया। पुलिस ने रायबरेली लालगंज निवासी दूल्हे विवेक व उसके साथ अन्य बारातियों का नाम, पता और वाहनों की संख्या नोट कर उन्हें वहां से जाने दिया। घायल अजय को लखनऊ रेफर किया गया है।