{"_id":"125-46967","slug":"Barabanki-46967-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल की जगह पावर प्लांट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल की जगह पावर प्लांट का विरोध
Barabanki
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरा(बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक इकाई सूरतगंज ने बसंतापुर में चीनी मिल के स्थान पर पावर प्लांट बनाए जाने के विरोध में साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। साइकिल रैली पिपरी घाट, संझरा, झंझरा, ढकवा, फिरोजपुर आदि गावों से होते हुए बसंतापुर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता मुकेश सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार किसान हितैषी है तो उनके मंत्रियों एंव विधायकों को स्वयं किसानों के दर्द को समझना चाहिए था। किंतु वे ऐसा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीनी मिल के स्थान पर पावर प्लांट कतई नहीं लगने दिया जाएगा। जिसके लिए किसान आर पार की लड़ाई लड़ेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, शारदा बख्श सिंह, अमर सिंह, रामानंद, सियाराम, अभिषेक, धीरज सिंह, शत्रोहन लाल, रामजी आदि मौजूद रहे।