{"_id":"125-46960","slug":"Barabanki-46960-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज
Barabanki
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर(बाराबंकी)। डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र के गुरुसेल मंदिर से गायब हुए बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मालूम हो कि ग्राम गुरुसेल में प्रसिद्ध माता जी के मंदिर पर आयोजित मेले में 29 सितंबर को लखनऊ के गुडम्बा व जानकीपुरम के लगभग दो दर्जन लोग मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए आए थे। जिसमें जानकीपुरम के श्रीकान्त व पप्पू गुप्ता भी थे। इन लोगों के साथ आया गुडम्बा निवासी एक विक्षिप्त बालक रामकिशुन पूजा अर्चना के दौरान गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदगी गत एक अक्तूबर को स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई गयी थी। इसी मामले में 15 नवंबर को गुमशुदा युवक की बहन की ओर से श्रीकान्त गुप्ता और पप्पू गुप्ता निवासी जानकीपुरम लखनऊ के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। विवेचक राजकुमार तिवारी ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।