फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुलिस के सामने पिता-पुत्र काे पीटा

पुलिस के सामने पिता-पुत्र काे पीटा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। सिगरेट लाने से मना करने पर एक सपा विधायक के रिश्तेदार ने अपने साथियाें के साथ पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में की शिकायत की। मगर मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर इसे रफादफा कर दिया। उधर, सपा कार्यकर्ता के भय से पीड़ित आगे कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं, पुलिस इस घटना को मामूली बता रही है।
विज्ञापन

मसौली थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में बुधवार देर शाम सपा कार्यकर्ता रमेश यादव अपने साथियों के साथ बैठे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी मो. सगीर वहां से गुजरा तो रमेश ने उससे पान की गुमटी से सिगरेट लाने को कहा। सगीर ने सिगरेट लाने से मना कर दिया। ये बात रमेश को नागवार लगी और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सगीर की पिटाई कर दी। पुत्र को पिटता देख पिता मो. मुशीर उसे बचाने के लिए दौड़ा। इस पर दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। रमेश एक सपा विधायक के रिश्तेदार बताए जाते हैं। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने रहे। दबंगों के भय से आसपास मौजूद राहगीर व दुकानदार भी पिता-पुत्र को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। घायल जब थाने पहुंचे तो सपा कार्यकर्ता के दबाव में पुलिस ने सामुदायिक केंद्र बड़ागांव से उनका मेडिकल कराकर महज शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस का रवैया और दबंगों के खौफ से पीड़ित पिता-पुत्र दहशत में हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर तो थी इसलिए बड़ी घटना होने से रुक गई। दोनों पक्षों को झगड़ा करने से रोका गया। ये मामला केवल एक सिगरेट लाने को लेकर हुआ है। जो मामूली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed