{"_id":"125-46515","slug":"Barabanki-46515-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे के विवाद में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे के विवाद में छह घायल
Barabanki
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। न्यायालय से मुकदमा जीतने के बाद जमीन पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने विपक्षियों के विरोध करने पर उनकी जमकर धुनाई कर डाली। इसमें नौ वर्षीय बालिका समेत छह लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों को मसौली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
मसौली थानाक्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी दिनेश यादव और रामसमुझ यादव के बीच छह बीघा जमीन पर दावेदारी को लेकर कई वर्ष से कोर्ट में केस चल रहा था। जिसमें कोर्ट ने हाल ही में रामसमुझ के पिता छोटेलाल के पक्ष में निर्णय दिया था। शनिवार शाम को छोटेलाल बेटे रामसमुझ व अन्य साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने गया तो विपक्षियों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ने पर छोटेलाल और रामसमुझ ने साथियों के साथ विपक्षियों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दिनेश, उसका भाई अरविंद और परिवार के गोल्डी, विद्यावती, ललिता और नौ वर्षीय बिन्नू घायल हो गए। मसौली थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।