फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   9.50 crore rupees will speed up the connectivity of 150 villages, roads will be built

Barabanki News: 9.50 करोड़ से 150 गांवों की कनेक्टिविटी को रफ्तार, बनेगी सड़कें

Sat, 15 Nov 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
9.50 crore rupees will speed up the connectivity of 150 villages, roads will be built
बाराबंकी। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में गांव को जोड़ने वाली छह सड़कों के निर्माण और तीन जर्जर सड़कों की मरम्मत व एक नाले पर पुल निर्माण के लिए शासन ने 5.70 करोड़ रुपये मंजूर किए है। पहली किस्ते जारी कर लोक निर्माण विभाग को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके निर्माण व मरम्मत से करीब 150 गांवों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

......................................

मुस्काबाद मार्ग के साथ मुर्तजीपुर, चियारा रोड के बहुरेंगे दिन
सिद्धौर ब्लॉक के मुर्तजीपुर गांव की जर्जर सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर शासन को भेजा गया था। शासन ने इस सड़क की विशेष मरम्मत के लिए 81 लाख रुपये की मंजूरी दी है। ग्रामीण सड़क की खराब हालत को लेकर चार महीने पहले धरना भी दे चुके थे। वहीं रामनगर-सआदतगंज-मुस्काबाद मार्ग के लिए 1.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से पर सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण किया जाएगा, साथ ही नाले पर नई पुलिया भी बनाई जाएगी। बाराबंकी-हैदरगढ़ रोड से चियारा होते हुए बरेहटा गांव तक की करीब 5.5 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए 88 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क टूटने से 25 गांवों के निवासियों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही थी, जिसे अब दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


रुकमुद्दीन मार्ग नाले पर पुल निर्माण को 1.30 करोड़
हैदरगढ़ ब्लॉक में रुकमुद्दीन लिंक रोड से गौरीशंकर मंदिर मार्ग पर पड़ने वाले नाले पर एक करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से पुल बनाया जाएगा। शासन ने पहली किस्त 65 लाख रुपए निर्माण विभाग को जारी कर दी है। पुल बनने से करीब 30 गांव को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरतगंज, दरियाबाद व हैदरगढ़ में बनेंगी यह छह सड़कें
- सूरतगंज के बेलहरा से पतौजा मार्ग पर किमी तीन से जगतपुर-भूलभुलैया पुरवा तक 95 लाख से बनेगी नई सड़क।
- सूरतगंज ब्लॉक में छेदा से पारा होते हुए अहिरनपुरवा–देवरिया तक सड़क के लिए एक करोड़ 15 लाख की मंजूरी।
- दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में अर्जुनपुरवा-चक मंडोली मार्ग के लिए 77 लाख रुपए हुए स्वीकृत।
- दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही सखामतपुर-शेख अहमदपुर संपर्क मार्ग निर्माण पर खर्च होंगे 96 लाख रुपए
- हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सराय वन पुकार गांव तक नई सड़क के निर्माण लिए 67 लाख रुपए मिले।
- हैदरगढ़ क्षेत्र में दहिला पोखरा-ककरिहा-तेलिनपुरवा मार्ग के निर्माण के लिए 94 लाख मंजूर
वर्जन-
जनता की मांग पर सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराई जाएगी। बजट की मंजूरी के साथ ही पहली किस्तें मिलने से जल्द ही कार्य शुरू होंगे। नई सड़कें बनने से दर्जनों गांवों की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
- शशांक त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed