फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   935 pradhans took over command of the villages

935 प्रधानों ने संभाली गांवों की कमान

Sat, 19 Dec 2015 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिले के नवनिर्वाचित 1169 प्रधानों में से शनिवार को 935 प्रधानों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जनपद के सभी 15 ब्लॉकों पर आयोजित समारोह में खंड विकास अधिकारियों के द्वारा प्रधानों को शपथ दिलाई गई। वहीं 234 प्रधान ग्राम पंचायत में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले पाए। अब यहां पर पंचायत सदस्यों का दोबारा चुनाव होगा उसके बाद भी ये प्रधान शपथ ले पाएंगे।
विज्ञापन


जिले में हुए नए परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 1002 से 1169 हो गई थी। नए परिसीमन के बाद जिले में करीब 167 ग्राम पंचायतें बढ़ गई। प्रधानी की अधिसूचना जारी होने के बाद 1169 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। नाम वापसी के बाद जिले में 1167 पदों के लिए चुनाव कराया गया और 2 पदों पर निर्विरोध प्रधानों का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


चुनावी नतीजे आने के बाद आयोग के निर्देश पर शनिवार को ब्लॉकों पर समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित 935 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारियों द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान 234 निर्वाचित प्रधानों को ग्राम पंचायत में सदस्यों को कोरम के अभाव में पद और गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इनको शपथ दिलाने के लिए पहले ग्राम सदस्य के पदों पर चुनाव होगा इसके बाद शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed