फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   93 ration cards and 30 Ayushman cards were distributed at the village Chaupal

Barabanki News: ग्राम चौपाल में 93 राशन और 30 आयुष्मान कार्ड बांटे गए

Sat, 21 Feb 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
93 ration cards and 30 Ayushman cards were distributed at the village Chaupal
हरख ब्लाक के मानपुर गौशाला का सीडीओ ने किया निरीक्षण।
जैदपुर। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में सीडीओ अन्ना सुदन ने समस्याओं को सुना और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया। गांव के विकास कार्य भी देखे।
विज्ञापन

सीडीओ अन्ना सुदन ने 93 राशन और 30 आयुष्मान कार्ड बांटे गए। 19 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन और एक को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत के संबंध में जानकारी दी। नौ लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला। एक व्यक्ति को शौचालय और छह लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। 55 पशुपालकों को दवा सामग्री वितरित की गई। सीडीओ ने ग्राम पंचायत कोला में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से बातचीत की। इसके बाद वे ग्राम पंचायत बरायन गए, जहां नए तालाब की खोदाई का कार्य देखा। अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कार्य 28 फरवरी पूरा करने का निर्देश दिया। बरायन के पंचायत भवन में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की 53 महिलाएं अचार बनाने का प्रशिक्षण ले रही थीं। सीडीओ ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया और महिलाओं से उनके काम के बारे में बात की। उन्होंने ग्राम पंचायत मानपुर की गौशाला का निरीक्षण किया। वहां नर व मादा पशुओं को अलग रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed