{"_id":"5a355c6a4f1c1bd0408bd32d","slug":"91513446506-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमए समेत 15 कर्मचारी मिले गायब,रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमए समेत 15 कर्मचारी मिले गायब,रुका वेतन
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमए समेत 15 कर्मचारी मिले नदारद, रुका वेतन
-सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ व पीडी ने किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। योगी के कड़े निर्देश के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय न पहुंच कर मुख्यमंत्री के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक द्वारा जिला पंचायत कार्यालय के किए गए औचक निरीक्षण में जहां 14 कर्मचारी गैरहाजिर मिले वहीं जिम्मेदार अपर मुख्य अधिकारी अनामिका सिंह भी गैरहाजिर मिलीं। जिस पर सीडीओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
शनिवार को सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद त्रिपाठी व परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत कार्यालय का सुबह 10.15 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी अनामिका सिंह समेत 15 कर्मचारी नदारद मिले। जबकि पांच कर्मचारी लेट कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण अधिकारियों की रिपोर्ट पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
जिला परामर्शदाता कार्यालय का नहीं खुला ताला
डीडीओ व पीडी के सुबह 10.15 बजे के औचक निरीक्षण में जिला पंचायत स्थित जिला परामर्शदाता कार्यालय का तो ताला ही नहीं खुला था। पूछताछ में बताया गया कि संबंधित कर्मचारी अभी आए ही नहीं हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कराया गया है। जिसमें एएमए समेत 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। जबकि पांच कर्मचारी काफी देरी से कार्यालय पहुंचे थे। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी औचक निरीक्षण कराया जाएगा।
- अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ