फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बदलने लगी आंगनबाड़ी व विद्यालयों के प्रसाधनों की सूरत

बदलने लगी आंगनबाड़ी व विद्यालयों के प्रसाधनों की सूरत

Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बदलने लगी आंगनबाड़ी व विद्यालयों के प्रसाधनों की सूरत
बदलने लगी आंगनबाड़ी व स्कूलों के शौचालयों की सूरत
विज्ञापन

-14वें वित्त की धनराशि से कराई जा रही मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शासन के निर्देश पर अब 14वें वित्त की धनराशि से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों व परिषदीय विद्यालयों में जर्जर शौचालयों की मरम्मत का कार्य तेजी के साथ शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा व बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार पंचायती राज विभाग द्वारा प्रसाधनों की मरम्मत कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। जिससे परिषदीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की सूरत बदलती हुई दिख रही है।

बताते चलें कि शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग जिले के 12 सौ परिषदीय विद्यालयों में चाइल्ड फ्रेंडली व 737 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली के तहत जर्जर प्रसाधनों की सूरत बदली जा रही है। प्रसाधनों की मरम्मत में लगने वाला खर्च 14वें वित्त योजना की धनराशि से किया जा रहा है। मसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसौली के प्राथमिक विद्यालय केसरीपुर में बने चाइल्ड फ्रेंडली प्रसाधन व इसी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में बाल मैत्री के तहत बना प्रसाधन इस योजना को हकीकत बयां कर रहा है। इसी प्रकार से चिह्नित किए गए परिषदीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रसाधनों की मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत के बाद पारदर्शिता के लिए एडीओ पंचायत द्वारा इसके फोटोग्राफ खींच कर वेबसाइट पर अपलोड की कार्रवाई भी की जा रही है। शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी व परिषदीय विद्यालयों के जर्जर प्रसाधनों को 14वें वित्त की धनराशि से सही कराने के दिशा-निर्देश मिले थे। जिस पर प्रमुखता के साथ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- आशुतोष कुशवाहा, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed