{"_id":"5a2834174f1c1b74698c037f","slug":"91512584215-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान व निलंबित सचिव से होगी डेढ़ लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान व निलंबित सचिव से होगी डेढ़ लाख की वसूली
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान व निलंबित सचिव से होगी 1.58 लाख की रिकवरी
बाराबंकी। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में घोटाला करने वाले निलंबित पंचायत सचिव सालिक राम वर्मा व पूर्व प्रधान किरन सिंह से रिकवरी कराई जाएगी। इस संबंध में दोनों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
बताते चलें कि, सिरौलीगौसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चैला में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 13 लाख 50 हजार रुपये लागत से एक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होना था। तत्कालीन पंचायत सचिव सालिक राम वर्मा ने पूर्व प्रधान किरन सिंह के साथ मिलकर पूरी धनराशि निकाल ली मगर आज तक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा नहीं हो सका। इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीओ, सीडीओ व डीएम से लेकर सीएम तक से लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने डीडीओ जगदीश प्रसाद त्रिपाठी से मामले की जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में ‘अमर उजाला’ ने अपने पांच दिसंबर के अंक में ‘श्मशान को भी नहीं बख्शा, लाखों का घपला’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद पंचायतीराज विभाग अब पूर्व प्रधान व निलंबित सचिव से घपले की रकम की रिकवरी कराने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। जांच अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण में कुल सात कार्यों में एक लाख 58 हजार 703 रुपये की रिकवरी निकाली है।
सीडीओ अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि, जांच आख्या आ चुकी है। जिसमें करीब 1.58 लाख लाख रुपये की रिकवरी निकाली गई है। पूर्व प्रधान व संबंधित सचिव को नोटिस भेजकर उनसे रिकवरी कराई जाएगी। भविष्य में ऐसा आगे न हो, इस पर कड़े दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।