फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अभिनेता संजय दत कोर्ट में तलब

अभिनेता संजय दत कोर्ट में तलब

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता संजय दत कोर्ट में तलब
फिल्म अभिनेता संजय दत्त कोर्ट में तलब
विज्ञापन

बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणी के मामले में एसीजेएम बाराबंकी संजय यादव ने अभिनेता संजय दत्त को तलब किया है। कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई की तिथि 16 नवंबर को तय करते हुए सम्मन तामील कराने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है।

वर्ष 2009 में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान जिला बाराबंकी के कस्बा व थाना टिकैतनगर में समाजवादी पार्टी की जनसभा हुई थी। जिसमें पार्टी महासचिव अमर सिंह व अभिनेता मनोज तिवारी तथा अभिनेता संजय दत्त शामिल हुए थे। जनसभा के दौरान मंच पर भाषण देते समय संजय दत्त ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणी की थी। कहा था जनता ने मुझसे पूछा आप हमें जादू की झप्पी देंगे। मैंने बोला हां दूंगा। बोले मायावती जी को आप देंगे, मैंने बोला दूूंगा। जादू की झप्पी भी दूंगा और जादू की पप्पी भी। संजय दत्त द्वारा सार्वजनिक मंच से भाषण से अभद्र आपत्तिजनक एवं अश्लील भाषण में जनसामान्य को शर्मिंदगी महसूस हुई। और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का अनादर करने के उद्देश्य में संजय दत्त द्वारा वक्तव्य दिए गए मामले की जिला प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष टिकैतनगर ने संजय दत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद संजय दत्त द्वारा उच्च न्यायालय खंड पीठ लखनऊ से स्टे करा लिया था। जो 28 नवंबर 2016 को खारिज हो गया था। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर मुंबई को पत्र भेजकर संजय दत्त को 16 नवंबर की हाजिरी के लिए समन तामील कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed