फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शिक्षामित्रों ने तय की आगे की रणनीति

शिक्षामित्रों ने तय की आगे की रणनीति

Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने तय की आगे की रणनीति
शिक्षामित्रों ने तय की आगे की रणनीति
विज्ञापन

बाराबंकी। समायोजन रद होने पर सीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी शिक्षामित्रों के संबंध में अभी तक कोई आदेश जारी न किए जाने से शिक्षामित्र आक्रोशित होने लगे हैं। रविवार को बड़ेल स्थित एक निजी पैलेस में शिक्षामित्रों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि अदालत द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद किए जाने के बाद शिक्षामित्रों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों को बुलाकर वार्ता की थी और स्थाई हल निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकल सका है जिससे शिक्षामित्र खुद का ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसलिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है जब तक शिक्षामित्रों के हक में कोई आदेश जारी नहीं होता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। कहा कि आंदोलन 16 अगस्त से बीएसए कार्यालय का घेराव कर शुरू किया जाएगा। इसके बाद सांसद आवास, भाजपा कार्यालय, हाईवे जाम आदि किए जाएंगे। इस मौके पर अनिल शर्मा, संजय शर्मा, रामशंकर राठौर, रोहित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed