फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   90 percent grant to Scheduled Castes and Tribes

Barabanki News: अनुसूचित जाति-जनजाति को 90 फीसदी अनुदान

Sat, 02 May 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 02 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
90 percent grant to Scheduled Castes and Tribes
बाराबंकी। पशुपालन विभाग ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष बकरी पालन योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को 90 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा। इस वर्ष विभाग को 16 इकाइयों का लक्ष्य मिला है, जिसको लेकर ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक बकरी इकाई की लागत 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसमें से 54 हजार रुपये सरकार अनुदान देगी।
वहीं लाभार्थी को छह हजार रुपये अपने पास से लगाना होगा। इस लागत में बकरियों की खरीद और उनके रखरखाव का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और निवास प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य हैं। सीमित लक्ष्य होने के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बकरी पालन की 16 इकाइयों का लक्ष्य इस साल मिला है। इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति को 90 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed