फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8,175 candidates took the TET amidst tight security.

Barabanki News: कड़ी सुरक्षा में 8,175 ने दी टीईटी

Fri, 03 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
8,175 candidates took the TET amidst tight security.
बाराबंकी। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दो पालियों में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीईटी संपन्न हुई। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की गई। केंद्रों के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रवेश द्वारों पर बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। शनिवार को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, जमील-उर-रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज, जीजीआईसी चिलौकी, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर, जीआईसी बरौली जाटा, जीजीआईसी सतरिख, जीजीआईसी शहाबपुर, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, जीआईसी देवा, किसान हायर सेकेंडरी स्कूल देवा तथा राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। इसमें पंजीकृत 4728 अभ्यर्थियों में से 4050 उपस्थित रहे, जबकि 668 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इसमें 4728 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4125 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 603 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक 94 अभ्यर्थी यूनियन इंटर कॉलेज, रामनगर में अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहर में 84 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed