{"_id":"5a2ecb514f1c1b4e718b8914","slug":"81513016145-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर सवार थे चार युवक , वाहन की टक्कर से एक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाइक पर सवार थे चार युवक , वाहन की टक्कर से एक की जान गई
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाइक पर सवार थे चार युवक, हादसे में गई एक की जान
- फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना, किसी ने पहना था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक बाईक पर सवार चार युवकों को किसी एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के समय युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक पर सवार थे।
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के रज्जब पुरवा निवासी लवकुश (20), जितेन्द्र (21), पवन (20) व घनश्याम (18) सोमवार की शाम एक बाईक पर सवार होकर थाना देवां के उखड़ी गांव में अपने रिश्तेदारी के यहां से वापस घर जा रहे थे। तभी फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर स्थित ग्राम इमलीपुर के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाईक पर ठोकर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया है कि युवक बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे।