फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Tue, 21 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
विज्ञापन

- आवास विकास कॉलोनी में शोएब हत्याकांड का मामला
बाराबंकी। शहर के आवास विकास कालोनी में हुए शोएब की मौत की गुत्थी उलझने लगी है। भले ही इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ हो लेकिन पुलिस जांच में अब इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने अभी किसी भी नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

बताते चले कि जैदपुर थानाक्षेत्र के बुधईशाह गांव निवासी शोएब उर्फ मुन्ना(23) पुत्र बदरूदुज्जा की शनिवार देर आवास विकास कॉलोनी में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक यहां की रहने वाली युवती गरिमा सिंह व शोएब के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शोएब गरिमा से मिलने उसके घर गया था जहां उसे गोली मार दी गई थी। इस मामले मेें पुलिस ने गरिमा सिंह उनकी मां उमा सिंह व भाई विशाल ठाकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं पीएम रिपोर्ट व अन्य जांच के बाद पुलिस इसे हत्या न होने की बात कह रही है। एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में जो तथ्य सामने आए है उससे यह साफ है कि मामला हत्या का नहीं है। कप्तान ने कहा पुलिस कई अहम बिंदुओं पर बारीकी से काम कर रही है जो भी सही होगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed