{"_id":"59fb650d4f1c1bd7538bacd9","slug":"81509647629-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन अध्यक्ष पद के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन अध्यक्ष पद के
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन अध्यक्ष पद के 87 और सभासद के 508 नामांकन पत्र बिके
बाराबंकी। तहसील मुख्यालयों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए चुनाव लड़ने वालों की खासा भीड़ नजर आई। जिले की नगर पालिका समेत 12 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 87 तो सभासद पद के लिए 508 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन हुई नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया में अव्यवस्थाएं भी हावी रही। जिला मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में आरओ द्वारा प्रमाणित मतदाता सूची लेने की होड़ नजर आई। उधर दूसरी ओर कल से शुरु हो रहे नामांकन को देखते हुए नामांकन स्थल के आसपास बैरीकेडिंग की व्यवस्था पूरी कराई गई।
नवाबगंज तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद, बंकी, देवा, जैदपुर व सतरिख नगर पंचायतों की नामांकन पत्रों की बिक्री तहसील के अलग-अलग निर्धारित कक्षों में की गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे जबकि सदस्य पद के लिए 179 पर्चे खरीदे गए। इस प्रकार अलग-अलग निकायों में कुल 508 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 87 और सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पद की प्रत्याशी नीता अवस्थी शामिल रहीं।