{"_id":"59c00a1d4f1c1bb0688b53d9","slug":"81505757725-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। जगदीश पासी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि, जगदीश ने पूर्व में आरोपी की बहन से अभद्रता व छेड़छाड़ की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने बड़ी ही बेरहमी से जगदीश को मौत के घाट उतार दिया।
असंद्रा के सलेमपुर गांव निवासी जगदीश पासी (35) की ससुराल इसी थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में है। शनिवार रात अशरफपुर गांव के बाहर गोमती नदी के किनारे जगदीश का शव पड़ा मिला था। हत्यारे ने उसका एक हाथ, एक पैर व गुप्तांग काटने के साथ ही दोनों आंखें निकाल ली थीं। पुलिस ने सोमवार को जगदीश की ससुराल के सामने रहने वाले संदीप को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया है। एएसपी दक्षिणी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, जगदीश ने कुछ दिनों पूर्व संदीप की बहन से अभद्रता व छेड़छाड़ की थी। इसी के चलते संदीप ने जगदीश का बेरहमी से कत्ल कर दिया।