{"_id":"5942d3444f1c1bae168b4831","slug":"81497551684-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बन आई आंधी, पेड़ गिरने से बालिका समेत दो की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बन आई आंधी, पेड़ गिरने से बालिका समेत दो की मौत एक घायल
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से गिरे पेड़, बालिका समेत दो की मौत, एक घायल
फतेहपुर तहसील के रायुपर चंदूरा गांव में हुआ हादसा
विद्युत पोल गिरने से 12 गांवों की आपूर्ति प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बुधवार की देर-शाम आंधी-बारिश आफत बन कर आई। पेड़ गिरने से एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं विद्युत पोल गिरने से करीब एक दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित रही। जबकि पेड़ व विद्युत पोल गिरने से कई मकान भी धराशाई हो गए। आंधी-पानी से लोगों के छप्पर व तिरपाल व टिन-शेड तो छत पर लगे डिश एंटीना तक उड़ गए। कई जगह पर पेड़ व उसकी शाखाएं गिरने से रास्ता अवरुद्ध रहा।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर चंदूरा निवासी भगौती प्रासद मेंथा की पेराई कर रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पहुंचा। इसी दौरान घर के सामने लगा नीम का पेड़ तेज आंधी के चलते उसके घर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। पेड़ काटकर भगौती को बाहर निकाला गया। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी गांव के निवासी बब्लू अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ छप्पर के नीचे लेटा था। अचानक घर के सामने लगा नीम का पेड़ छप्पर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर बब्लू की पुत्री प्राची की मौके पर मौत हो गई। वहीं बब्लू घायल हो गया। गांव में दो मौतों के बाद मातम छा गया। सूचना पाकर सुबह राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। आंधी-बारिश से हुई क्षति का आकलन किया। इस संबंध में एसडीएम फतेहपुर संतोष कुमार सिंह का कहना है बालिका के परिजनों को दैवीय आपदा व मृतक किसान को दैवीय आपदा व किसान दुर्घटना योजना का लाभ दिया जाएगा।
विद्युत पोल गिरे तो कहीं टूटे तार, टांसफार्मर भी फूंके
तेज आंधी व बारिश से विद्युत पोल गिरने के साथ ही विद्युत तार टूटने व ट्रांसफार्मर जलने से एक दर्जन गांवों की बिजली रात भर गायब रही। फतेहपुर कस्बे में विद्युत तार टूटने के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके चलते रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हालांकि सुबह 10 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। निन्दूरा गांव में 3 विद्युत पोल टूट गए। जिसके बाद 6 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रामसनेहीघाट के भीतरपुर गांव के पास विद्युत पोल टूट गया। जिसके कारण कई गांवों की बिजली रात भर गुल रही। शहर में आंधी-बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी के शांत होने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू की गई तो कई इलाकों की बिजली गुल रही। जिसे देर रात तक ठीक करने के बाद सप्लाई शुरू की गई। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आर पी सिंह ने बताया कि तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था आई खामियों को दुरुस्त करने का काम तीव्र स्तर पर किया जा रहा है। अधिकांश गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।