{"_id":"593edeef1126f4a4628b45c4","slug":"81497292527-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान पाकर खिले टॉपर्स बेटियों के चेहरे
बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाली छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
22,31
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली जिले के होनहार बेटियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सम्मनित किया। डीएम से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। जिले के अधिकारियों के सामने डीएम ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति सिंह व देवा के प्रतिभा इंटर कॉलेज नरैनी की छात्रा अमीना खातून तथा तीसरा स्थान पाने वाली श्री सांई इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशु वर्मा को जिलाधिकारी ने माला पहनाने के साथ मिठाई खिलाई। उसके बाद मेडल व मोमेंटो देकर मेधावियों को सम्मानित किया। जिले की बेटियों को सम्मान मिलने पर उनके साथ आए परिवारीजन व शिक्षक भी गदगद दिखे। जिले के आला अधिकारियों ने भी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह, व बीएसए पी एन सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।