{"_id":"6a0e18c3896c175bb10f15c8","slug":"78-candidates-for-21-posts-2488-voters-will-decide-their-fate-barabanki-news-c-315-1-brb1001-168371-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 21 पदों पर 78 प्रत्याशी, 2488 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 21 पदों पर 78 प्रत्याशी, 2488 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
Thu, 21 May 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 21 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 21 पदों के लिए 78 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2488 मतदाता करेंगे। चुनाव अधिकारी मुरलीधर त्रिवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी समेत करीब 60 लोगों की टीम गठित की गई है। अति वृद्ध और आशक्त मतदाताओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
मतदान प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक चलेगा। स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से विशेष सहयोग मांगा गया है। मतदान पंडित कन्हैयालाल शुक्ल द्वार से शुरू होगा। द्वार के बाहर लगी मतदाता सूची देखकर मतदाता प्रवेश करेंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से जारी सीओपी कार्ड या प्रमाण पत्र और जिला बार परिचय पत्र दिखाना होगा। यह प्रपत्र दिखाने के बाद ही मतपत्र प्रदान किया जाएगा। मतदान बड़े हॉल में बने बूथों के अंदर होगा और मतपत्र बक्से में डालने के बाद पीछे के गेट से निकासी होगी।
विज्ञापन
मोबाइल व कैमरे पर प्रतिबंध
मोबाइल और कैमरा जैसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्ण प्रतिबंधित है। मतदान परिसर के अंदर और बाहर चुनाव प्रचार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित मतदाता का मतपत्र निरस्त किया जा सकता है। संबंधित प्रत्याशी के प्राप्त मतों में से 50 मत तक की कटौती भी की जा सकती है। मुख्य चुनाव अधिकारी जुबेर अहमद अंसारी और चुनाव अधिकारी मुचकुंद सिंह ने अधिवक्ताओं से मतदान जरूर करने की अपील की है।