फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   7.35 lakh cheated from nine people in the name of job in dubai

Barabanki News: दुबई में नौकरी के नाम पर नौ लोगों से 7.35 लाख ठगे

Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
7.35 lakh cheated from nine people in the name of job in dubai
बाराबंकी। जिले में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। नौ लोगों को दुबई भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये वसूल लिए गए। इनको हवाई यात्रा के लिए दिल्ली बुलाया गया, मगर पता चला कि हवाई जहाज के टिकट नकली हैं। दिल्ली से निराश लौटे पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई तो शहर कोतवाली में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी शफीक, कासिम, रेहान, शहर कोतवाली के परशुरामपुरवा गांव निवासी इरशाद, कलीम, अनूप समेत नौ लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कोलकाता के खिदिरपुर निवासी अख्तर ने पूर्व में कई लोगों काे नौकरी करने के लिए दुबई भिजवाया था। दुबई में रह रहे लोगों ने अख्तर का मोबाइल नंबर दिया था। अख्तर से बात हुई तो वह बाराबंकी आया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने कई बार में नौ लोगों से सात लाख 35 हजार रुपये वसूल लिए। 18 अगस्त को सभी दिल्ली पहुंचे। यहां होटल में ठहराने के बाद मेडिकल के नाम पर ढाई-ढाई हजार रुपये लिए। अख्तर, उसके साथ मौजूद तीन महिलाओं व एक पुरुष इसमें शामिल रहे। 20 अगस्त का टिकट दिए गए। इस दौरान अख्तर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया, मगर नहीं आया। बाद में पता लगा कि टिकट तो फर्जी थे ही कुछ वीजा भी गड़बड़ है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि चार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed