{"_id":"6a0f6a06ed2dd4a060012ae9","slug":"7200-employees-will-go-door-to-door-to-count-houses-barabanki-news-c-315-1-slko1014-168419-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 7200 कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे मकानों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 7200 कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे मकानों की गणना
Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वगणना का कार्य पूरा हो गया है करीब 33511 लोगों ने मोबाइल एप के जरिये अपना डिटेल भरा है। वहीं शुक्रवार को जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में करीब 7200 कर्मचारियों को लगाया गया है जो घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य करेंगे।
जनगणना के तहत आपको इस कार्य में लगाए गए कर्मचारियों का पूरा सहयोग करना है। इस दौरान उनके द्वारा जो जानकारियों मांगी जा रही है उन्हें सही-सही बताना है। लेकिन किसी प्रकार न तो कोई अभिलेख देना है और न ही ओटीपी बताना है। यह कार्य आप खुद भी कर सकते हैं और जब प्रगणक आपके दरवाजे आएं तो आप उन्हें बताए कि हमने अपनी जनगणना का कार्य पूरा कर लिया है।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि स्वगणना का कार्य पूरा हो चुका है और जनगणना का कार्य शुरू करा दिया है। इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को बस्ता और किट उपलब्ध कराते हुए उन्हें फील्ड में उतार दिया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और जो भी ब्योरा मांगा गया है उसे हर हाल में भरकर दें। लोगों से भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग की अपील की जाती है, जिससे यह कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जा सके।