{"_id":"5c8e9b50bdec22147760f1ce","slug":"71552849744-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात जागरूकता के लिए छात्रों ने शहर में लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात जागरूकता के लिए छात्रों ने शहर में लगाई दौड़
विज्ञापन
बाराबंकी। लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता को रविवार की सुबह शहर में रैली निकाली गई। इसमें शामिल बच्चों ने शहर में दौड़ लगाते हुए लोगों से नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने की अपील की। इसके साथ ही रैली में शामिल छात्रों को एएसपी ने पुरस्कृत भी किया।
एसपी डॉ सतीश कुमार के निर्देश पर रविवार को ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई वीरपाल सिंह के नेतृत्व में शहर में यातायात जागरूकता रैली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रैली को एएसपी उत्तरी आरएस गौतम द्वारा स्कूली बच्चों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया। इसमें शामिल बच्चे शहर के देवा तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर विजेता छात्रों को एएसपी के द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट व कार्ड-कैलेंडर वितरित किए गए।
सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व सीओ सदर राजेश कुमार यादव व प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार मिश्रा व आरटीसी प्रभारी जसवंत सिंह, उप निरीक्षक यातायात मनोज कुमार सैनी व अन्य यातायात कर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमांशु यादव व द्वितीय स्थान विवेक गौड़ और तीसरा स्थान शैलेंद्र गुप्ता व चतुर्थ स्थान अमित चतुर्वेदी को प्राप्त हुआ।