{"_id":"5bba4e76867a5568531ed16e","slug":"71538936438-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से कराया वृद्व महिला की जमीन का बैनामा, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से कराया वृद्व महिला की जमीन का बैनामा, चार पर रिपोर्ट
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखे से कराया वृद्धा की जमीन का बैनामा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के अलुवामऊ गांव में रहने वाली वृद्धा ने अपनी देवरानी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोठी के अलुवामऊ गांव में रहने वाली शिवप्यारी (72) ने थाने में तहरीर देकर बताया कि, उसकी देवरानी सुरसता देवी पत्नी छत्रपाल तथा गांव के ही संतोष कुमार, उमाशंकर व बैनामा लेखक दुर्गा प्रसाद ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया है। शिवप्यारी दो अगस्त को अपनी देवरानी के साथ हैदरगढ़ रजिस्ट्री कार्यालय गई थी। शिवप्यारी ने कलापुर गांव में गाटा संख्या 252 243 245 की अपनी जमीन दान में देने की बात कही थी मगर सुरसता देवी ने गवाह संतोष कुमार, उमाशंकर और बैनामा लेखक संग मिलकर षड्यंत्र कर अलुवामऊ गांव की उसकी लगभग चार बीघा जमीन का भी बैनामा करा लिया। दो सप्ताह बाद जब शिवदेवी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस पर पुलिस ने सुरसता देवी, संतोष कुमार, उमाशंकर व बैनामा लेखक दुर्गा प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार का कहना है कि, मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।