फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मोबाइल ऐप डाउनलोड कर प्रधानाचार्य देगे विद्यालय की स्वच्छता का फीडबैक

मोबाइल ऐप डाउनलोड कर प्रधानाचार्य देगे विद्यालय की स्वच्छता का फीडबैक

Sat, 04 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल ऐप डाउनलोड कर प्रधानाचार्य देगे विद्यालय की स्वच्छता का फीडबैक
अब स्वच्छता का फीडबैक मोबाइल एप पर देंगे प्रधानाचार्य
विज्ञापन



बाराबंकी। विद्यालयों में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू हो। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य अपने मोबाइल में स्वच्छता का एप डाउनलोड कर विद्यालय की स्वच्छता फीडबैक दें।


प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छता संबंधी नाटक का मंचन प्रार्थना स्थल पर बच्चों से कराने से उनमें जागरूकता आएगी।


ये बात शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में कहीं।


डीआईओएस ने कहा कि, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी विद्यालयों में धूमधाम से मनाया जाए। सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकाली जाए। उसके बाद नौ बजे झंडारोहण किया जाए।
विज्ञापन



इतना ध्यान रहे कि सूर्यास्त से पहले झंडा सम्मान पूर्वक उतारा लिया जाए। प्लास्टिक के झंडे प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि, विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएं। वहीं निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग के प्रत्येक कार्यक्रम में राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए सीडी दिखाई जाए। 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed