{"_id":"5a09dec24f1c1b79548bced4","slug":"71510596290-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची बाबू सोसाइटी व स्पोर्टिंग क्लॅब की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची बाबू सोसाइटी व स्पोर्टिंग क्लॅब की टीम
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबू सोसाइटी व स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में
- रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर स्टेशन स्टार हॉकी क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें बाबू सोसाइटी व स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
पहला सेमीफाइनल का पहला मैच यूनिटी क्लब लखनऊ व स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें पहले हाफ में यूनिटी क्लब के खिलाड़ियों ने 10वें व 23वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। दूसरे हाफ में वापसी करते हुए स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल के साथ लगातार दो गोल कर बराबरी कर ली। मैच समाप्ति पर निर्णायक द्वारा पेनाल्टी स्टोक कराया गया। जिसमें यूनिटी क्लब के खिलाड़ियों ने बाहर मार दिया। जिससे स्पोर्टिंग क्लब ने पेनाल्टी स्टोक मार कर 5-3 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा मैच स्पोर्ट क्लब लखनऊ व बाबू सोसाइटी के मध्य खेला गया। जिसमें बाबू सोसाइटी टीम के खिलाड़ियों ने एक-एक गोलकर टीम को 5-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में स्पोर्ट कॉलेज की टीम ने वापसी करते हुए दो गोल ही कर सकी। और अंत में बाबू सोसाइटी की टीम से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा।